Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

कर्नाटक की जीत पर कांग्रेस नेताओं ने बाटी मिठाई

बस्ती। कर्नाटक चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत से कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। शनिवार को चुनाव परिणामों की घोषणा के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव डॉ. वाहिद अली सिद्दीकी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियांे को साझा किया।
डॉ. वाहिद अली ने कहा कि कर्नाटक के विजय का दूरगामी परिणाम होगा और लोकसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सरकार बनायेगी। कहा कि जनता ने भाजपा के अहंकार को आईना दिखा दिया है। हिमंाचल के बाद कर्नाटक में मिली जीत से ताकत बढी है। कहा कि निगाहें अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, राजस्थान, तेलंगाना पर टिकी है। कहा कि राहुल गांधी की पद यात्रा का प्रभाव कर्नाटक चुनाव परिणामों पर साफ-साफ दिखता है। कांग्रेस ने कभी घृणा, नफरत की राजनीति नहीं किया। हम प्यार बाटने वाले लोग हैं, जनता अब इसे समझने लगी हैं।
कर्नाटक की जीत पर खुशी साझा करने वालों में मुख्य रूप से शौकत अली, अलीम अख्तर, मो.अशरफ अली, बृजेश आर्य, मनोज पाण्डेय, सतीश सिंह, अजीजुल्ला, हामिद अली,कैफी,जावेद आदि शामिल रहे।