Wednesday, February 12, 2025
बस्ती मण्डल

लालगंज पुलिस ने शान्ति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना में गिरफ्तार

बस्ती,बानपुर।(मुकेश कुमार) शनिवार को पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्रनाथ चौधरी के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी रूधौली महोदया श्रीमती प्रीती खरवार के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लालगंज जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में शांति व्यवस्था भंग होने के सम्भावना को देखते हुए उ0नि0 चन्द्र प्रकाश यादव अपने टीम के द्वारा तीन अभियुक्त गिरिजा यादव पुत्र बहादुर यादव 58 वर्ष निवासी कोप ,शेषनाथ यादव पुत्र गिरिजा यादव 28 बर्ष निवासी कोप, दुर्गेश कुमार पुत्र बनवारीलाल 35 बर्ष निवासी लालगंज थाना लालगंज जनपद बस्ती को शान्ति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत अर्न्तगत धारा 151 CrPC में गिरफ्तार कर पेश करने मा0 न्यायालय उपजिलाधिकारी महोदय सदर बस्ती के समक्ष रवाना किया गया।