Tuesday, May 21, 2024
लोकसभा चुनाव 2024

सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा ने घर-घर जाकर मांगा विजय का आशीर्वाद

बस्ती। निकाय चुनाव में प्रचार अभियान अपने अंतिम चरण में है। मंगलवार को प्रचार का शोर थम जायेगा। आगामी 11 मई को होने वाले नगर पालिका परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिये पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर के विभिन्न वार्डो में घर-घर जाकर सघन सम्पर्क किया।
प्रत्याशी नेहा वर्मा नेे महिलाओं की टोली के साथ घर-घर जाकर विजय का आशीर्वाद मांगा और चुनाव निशान साईकिल पर मुहर लगाने का आग्रह किया। सपा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नेहा वर्मा ने कहा मतदाताओं ने अवसर दिया तो पालिका क्षेत्र की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण कराया जायेगा।
सपा नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि नगर पालिका सपा प्रत्याशी को सभी वर्गो का समर्थन मिल रहा है। इससे तय होगा कि इस बार बदलाव होगा। लोग पूर्व के कार्यकाल से ऊब चुके हैं।
सम्पर्क के दौरान सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा के साथ सपा नेत्री इन्द्रावती, बबिता, पारूल, अमृता, विनय, मंजुल, ज्योति के साथ ही अंकुर वर्मा के साथ सम्पर्क करने वालों में सुरेंद्र सिंह छोटे, मिंकू पाण्डेय, विकास सिंह, राजेन्द्र चौरसिया, मनोज पाण्डेय, आशीष सिंह, बैजू दूबे, विपिन त्रिपाठी, आकाश आर्य विकास वर्मा, सूरज गुप्ता ,सत्येन्द्र, सज्जन, अर्जुन, अजीत सिंह, ,राजाराम मुंशी, अताउल्लाह,राजेश, करन यादव, आदित्य विश्वकर्मा, विपिन त्रिपाठी, अताउल्लाह, के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।