Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में महेन्द्र ने किया सम्पर्क

बस्ती। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी आर.टी.आई. प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव महेन्द्र श्रीवास्तव ने नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सबीहा खातून और सभासदोें के पक्ष में सम्पर्क किया। नगरपालिका के कटरा, कम्पनीबाग, रौतापार आदि क्षेत्रों में सम्पर्क कर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान का आग्रह किया। महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पालिका का आधारभूत ढांचा और विकास के कार्य कांग्रेस के ही कार्यकाल में हुये। उसके बाद नगर पालिका लूटपाट और आर्थिक बंदरबांट का शिकार हो गई। वार्डो में गंदगी का अम्बार है, नालियों की साफ-सफाई नहीं होती। प्रकाश व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। उन्होने मतदाताओं से आग्रह किया कि कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें जिससे बेहतर भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका का क्रियान्वयन हो सके।
सम्पर्क के दौरान कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव के साथ मुख्य रूप से सलाउद्दीन, आलोक मिश्र, अकबर हुसेन, दयाशंकर गुप्ता, सुनील सोनी, श्रीचन्द आदि शामिल रहे।