Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

डॉ नवीन ने सम्मानित किया

बस्ती। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से ग्रामीण महिला एवं कल्याण समिति बस्ती की ओर से रविवार को शहर कटरा स्थित श्री मैरेज हाल मीन अवधी भोजपुरी लोकोत्सव एवं कार्यशाला में भोजपुरी फिल्मों से जुड़े बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में दशरथ महल अयोध्या के महंत बृजमोहन दास जी महाराज मौजूद रहे परम पूज्य महाराज जी ने योग और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में 25 वर्षों से कार्य कर रहे प्रोफेसर डॉ नवीन सिंह योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में भारतीय संस्कृति व लोक कलाओं के संरक्षण के महाकवि महेन्द्र मिश्र सम्मान से अलंकृत व सम्मानित किया गया। इनके साथ कई योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रहे चिकित्सकों को सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर ज्योति सिंह नवजोत सिंह सुदीप कुमार राम मोहन पाल सिद्धांत सिंह वेदांत सिंह एवं उमेश कुमार ,कु. सन्नो दुबे श्रवण कुमार गोंड डॉ जयप्रकाश सिंह सम्मिलित रहे ।
फिल्मों के मशहूर निर्देशक संजय श्रीवास्तव, हीरो राघव पाण्डेय, अभिनेता कृष्णा कुमार, अभिनेत्री रूपा सिंह का नाम शामिल रहा। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव ने कहा की भोजपुरी उनके रग-रग में रचा बसा है। ऐसे में यह सम्मान भोजपुरी को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।