Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

गरीबों को समर्पित है भाजपा की सरकार – दयाशंकर सिंह

भानपुर, बस्ती। सोमवार को भानपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा एवं राम नगर मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह राहुल के नेतृत्व में रुधौली तिराहे पर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष राम नगर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।

प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार निरंतर जरूरतमंदों गरीब किसान मजदूरों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा दिया। स्वागत कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा, गिरीश पांडेय, मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह राहुल, राजकुमार चौरसिया, आनंद शुक्ल, अखिलेश पांडेय, उमाकांत शुक्ल, सुरेश गुप्त, दीपांशु विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह, बृजेश पांडेय, शिवप्रकाश सोनी, संतराम सोनी, बब्बू पांडेय, जगप्रसाद गौतम, शिवपूजन चौरसिया, सुरेंद्र नाथ दुबे, आशुतोष शुक्ल, प्रमोद प्रजापति, वैभव पांडेय, अंशुमान शुक्ल, मो.आमिर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।