Sunday, May 19, 2024
उत्तर प्रदेश

जालौन में आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला, कार्यवाही की मांग उठाई

उरई lजालौन। हरिओम बुधौलिया मशहर के रेलवे स्टेशन पर आज रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा और लड़कियों के मामले में भाजपा नगर उपाध्यक्ष कपिल तोमर ने घटना का विरोध करतें हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का शहर के भगतसिंह चौराहे पर पुतला फूंका और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को पार्टी से बरखास्त कर कार्यवाही की मांग की।
भाजपा नगर उपाध्यक्ष कपिल तोमर के नेतृत्व में मनीष, मोहित, आशीष, शिवम, रितिक, नीरज, शहदेव आदि भाजपा कार्यकर्ताओं आज शाम शहीद भगतसिंह चौराहे पर पहुंच कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा नगर उपाध्यक्ष कपिल तोमर ने कहा कि शहर के स्टेशन रोड़ पर दो युवतियों के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा द्वारा विगत कई वषों छेडख़ानी एवं परेशान किया जा रहा था जिससे आक्रोश होकर दोनों युवतियों ने सरेआम कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से भी युवतियों द्वारा की गयी मगर कोई कार्यवाही नहीं की गयी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा के इस कृत्य की भाजपा घोर निंदा करती है क्योकि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के सम्मान की रक्षा करती है।उन्होंने मांग है कि ऐसा कृत्य करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की अन्यथा आंदोलन की भी धमकी दी है।