Saturday, April 27, 2024
अयोध्या मण्डल

योगी सरकार की मंशा के अनुरूप मठ मंदिरों में आयोजित हुआ रामचरितमानस पाठ

पर्यटन और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित रामचरितमानस पाठ का हुआ समापन

अयोध्या। चैत्र नवरात्रि में योगी सरकार की तरफ से अयोध्या के मठ-मंदिरों में रामायण और दुर्गा सप्तशती का पाठ कराया जा रहा था।
श्री रामचरितमानस का पाठ छोटी देवकाली, दिगंबर अखाड़ा, कनक भवन, छोटी छावनी, बड़ी देव काली मंदिर पर बुधवार से प्रारंभ हुआ और बृहस्पतिवार की सुबह 8 समापन हुआ।

*मठ मंदिरों में 22 मार्च से ही दुर्गा सप्तशती शुरू हो गया था*

बड़ी देव काली मंदिर पर 22 मार्च से दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हुआ था। जो निरंतर 9 दिन तक चला। 30 मार्च को कार्यक्रम का समापन हुआ। छोटी देवकाली के पुजारी बंशीधर दास ने बताया कि योगी सरकार का यह कदम अत्यंत सराहनीय है। इसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को साधुवाद देते हैं। वहीं धर्म व अध्यात्म की नगरी अयोध्या के लगभग सभी मंदिरों में भी अखंड रामायण का पाठ बुधवार सुबह से प्रारंभ किया गया था। यह सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ हुआ, जो बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे तक चला। पर्यटन और संस्कृति विभाग के द्वारा आयोजित रामचरितमानस पाठ पर अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डा. लवकुश द्विवेदी ने बताया कि श्री रामचरितमानस का पाठ छोटी देवकाली, दिगंबर अखाड़ा, कनक भवन, छोटी छावनी, श्री बाल्मीकि भवन, आज सुबह 8:00 बजे इन मंदिरों में अखंड रामायण पाठ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं उन्होंने बताया कि बड़ी देवकाली पर जो 9 दिवसीय दुर्गा सप्तशती का पाठ चल रहा चल रहा था जो विधि विधान पूजन हवन के साथ संपन्न हुआ।