Friday, May 3, 2024
अयोध्या मण्डल

Ayodhya News: तेजी से हो रहा राम मंदिर का निर्माण, दिव्य-नव्य अयोध्या बना रही योगी सरकार

छह साल, अयोध्या खुशहाल सफरनामा- योगी 2.0

अयोध्या, 25 मार्च: योगी सरकार का छह साल अयोध्या की खुशहाली लेकर आई। 500 वर्ष के बहुप्रतीक्षित राम मंदिर का निर्माण भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूर्ण हो रहा है। वहीं 32 हजार करोड़ की योजनाएं अयोध्या के विकास के लिए धरातल पर चल रही हैं। जिनके पूर्ण होते ही अयोध्या दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में जानी जाएगी। छह वर्षों में पर्यटकों की बढ़ती संख्या अयोध्या के विकास की नई कहानी कह रहा है।

*अयोध्या विजन के तहत 134 परियोजनाओं का कार्य चल रहा कार्य*

केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में अयोध्या विजन के तहत 134 परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। यह लोक निर्माण, रेलवे, ऊर्जा, परिवहन, चिकित्सा, शिक्षा, नगर विकास, पर्यटन, सिंचाई, सेतु निगम आदि विभागों की प्रमुख योजनाएं हैं। केंद्र व प्रदेश शासन की ओर से 32 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। वर्तमान में 608 टॉयलेट पॉइंट बने हैं।आगामी वर्षों में 2600 लगाने की योजना है। अयोध्या में भव्य श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा है। 3000 मीटर का रनवे, एप्रन, टर्मिनल बिल्डिंग, बाउंड्रीवाल व आवश्यकतानुसार 791 एकड़ लैंड पहले ली जा चुकी है। 2200 एकड़ लैंड के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई चल रही है।एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला अयोध्या का भव्य रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस है। अयोध्या रेलवे स्टेशन की पहचान अब तक छोटे से रेलवे स्टेशन के रूप में रही है, लेकिन योगी सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 200 करोड़ की लागत से तैयार अयोध्या स्टेशन का भव्य भवन पूरी तरह से वातानुकूलित होगा।

*राम नगरी के चौराहे भी सहेज रहे संस्कृति*

योगी सरकार की देन है कि अयोध्या के चौराहे भी अपनी संस्कृति सहेज रहे हैं। योगी सरकार के प्रयास से रामनगरी में स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर चौक का 7.9 करोड़ से निर्माण हुआ। यहां वीणा की लंबाई 10.8 मीटर और ऊंचाई 12 मीटर है। स्वर कोकिला भारतरत्न स्व. लता मंगेशकर की स्मृति को जीवंत बनाने के लिए ‘स्मृति चौक’ का निर्माण किया गया। रामनगरी में 27.33 करोड़ रुपये से बन रही मल्टीलेवल पार्किंग में 274 चार पहिया व 134 दो पहिया वाहन खड़े हो सकते हैं। इससे जाम के झाम से निजात मिलेगी। फूड कोर्ट का भी इंतजाम होगा।

पक्षी जहां राम का गुणगान करते थे, योगी सरकार उस समदा झील को संवार रही है। इसकी पौराणिकता व ऐतिहासिकता से भी पर्यटक रूबरू होंगे। 8.33 करोड़ रुपये से तेजी से इसका जीर्णोद्धार हो रहा है। योगी सरकार अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में नवीन बिल्डिंग का निर्माण करा रही है। 195 करोड़ से यहां 200 बेड वाले अस्पताल में एक ही छत के नीचे सभी चिकित्सीय सुविधा मिलेगी। क्षीर सागर, अग्नि कुंड, ब्रह्मा कुंड, सीता कुंड सहित 8 प्राचीन कुंडों का हो रहा जीर्णोद्धार इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 5.72 करोड रुपये है। राम की नगरी, कान्हा नाम की गोशाला गोशाला प्रोजेक्ट 8.52 करोड़ रुपये से बनाया गया है। अयोध्या में सुविधाएं हाईफाई बनाई गई। दो करोड़ रुपये आए लगभग 4 जगहों पर वाई फाई हुआ। वाईफाई के लिए चार जोन बने हैं। रेलवे स्टेशन, हनुमानगढ़ी, गुप्तार घाट व नया घाट आने वालों को मिलेगी वाई फाई की सुविधा। अयोध्या को ‘स्मार्ट’ बनाने के लिए आईटीएमएस सक्रिय इस प्रॉजेक्ट की लागत लगभग 47.74 करोड़ रुपये है।
चमकेगा गुप्तार घाट,नया लुक पर्यटकों को करेगा आकर्षित 12.76 करोड़ व दुकान व पार्किंग के लिए नगर विकास विभाग की ओर से पेयजल योजना के फेज-3 का लोकार्पण हुआ। 5456.62 लाख की लागत से इस योजना के जरिये नगर निगम क्षेत्र के लोगों को पीने का स्वच्छ जल मुहैया कराया जा रहा है। योगी सरकार की ओर से अयोध्या में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का भी निर्माण हो गया। परिवहन विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना पर 856.84 करोड़ रुपये खर्च हुआ। सरकार इस बहुप्रतीक्षित योजना के जरिये भी लोगों को जोड़ेगी। योगी सरकार के कार्याकाल में क्वीन हो मेमोरियल पार्क का भी निर्माण हुआ। पर्यटन विभाग की इस योजना पर 2192.03 लाख रुपये खर्च हुआ। यह सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रमुख है।

*योगी सरकार कुंडों के विकास के लिए भी संकल्पित है*

योगी सरकार कुंडों के विकास के लिए भी संकल्पित है। हनुमान कुंड व स्वर्ण कुंड का विकास भी हो रहा है। हनुमान कुंड पर 145.44 और स्वर्ण कुंड पे 106.45 लाख रुपये व्यय होंगे। अयोध्या सांस्कृतिक लिहाज से भी काफी समृद्ध है, इसलिए सरकार यहां 216 लोगों की क्षमता वाला आडिटोरियम भी बन रहा है। इसके लिए 488. 97 लाख रुपये खर्च होंगे। संस्कृति विभाग की यह योजना जल्द ही मूर्त रूप लेगी। नगर पंचायत भवन कुमार गंज व खिरौनी सुच्चितागंज का भी दोनों भवन 147.86-147.86 लाख से बने हैं। इसके अलावा कई अन्य विकासपरक योजनाएं सरकार ने तोहफे के रूप में अयोध्या की जनता को दिया है। फसाड लाइटों से सजा गया मठ-मंदिर, 356.09 लाख रुपये से यह काम कराया जा रहा है। अयोध्या के मिल्कीपुर में 2 करोड़ 77 लाख करोड़ रुपये से बन रहा राजकीय इंटर कॉलेज। इससे ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। बेटियों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। अयोध्या वासियों को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। 28 लाख के प्रोजेक्ट से फास्ट फूड कॉर्नर बनाया गया है। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं में हेल्थ एटीएम निर्णायक साबित होगा इसकी लागत लगभग छह लाख रुपये है। योगीराज में 221 करोड से बना रहा एसटीपी,15 नालों के पानी होगा ट्रीट। अयोध्या सुंदर, स्वच्छ और आध्यात्मिक नगरी बने इसके लिए योगी सरकार प्रयासरत है। प्रथम चरण में 770 आशा बहुओं को स्मार्ट फोन किया गया था वितरण, जो गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है।

*3.83 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए*

योगी सरकार स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कल्पना को पूर्ण करने के लिए प्रयासरत है। जनपद में अब तक 3.83 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए, 6966 से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास। हर घर जल योजना के तहत 200 करोड़ से रुदौली के 97 ग्राम पंचायतों में कार्य किया जा रहा है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 8042 से अधिक लाभार्थियों को लाभ मिला। योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट 66.43 करोड़ से बन रहा अटल आवासीय विद्यालय। वहीं रामपथ, राम जन्मभूमि पथ और भक्ति पथ निर्माण के लिए 120 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। अयोध्या मे नेशनल हाइवे 27 से नया घाट (पुराना पुल तक) का मार्ग (धर्म पथ), चैनल ज़ीरो से 02 तक दो किलोमीटर के मार्ग के चौड़ी करण,विस्तारीकरण कार्य की वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी/ खर्च लगभग 65 करोड़ रु होगा। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर चैनल जीरो से 10.775 किलोमीटर तक लगभग 9.025 किमी लम्बे मार्ग को फोरलेन के रूप मे विस्तारीकरण, चौड़ी करण के लिए 200 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर चैनल ज़ीरो से 25.393 किमी तक,कुल लम्बाई 23.943 किमी को फोरलेन मे विस्तारी करण के लिए 200 करोड़ रु. की मंजूरी। अयोध्या में तीन गांवों की 1450 एकड़ जमीन पर ग्रीन फील्ड टाउनशिप योजना आकार लेगी। एक हजार करोड़ का अनुदान भी मिलेगा।