Friday, May 3, 2024
अयोध्या मण्डल

योगी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कर रही काम

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार खेलों को बढ़ावा देने के लिए के काम कर रही है इसी कड़ी में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को बड़े उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। चैत्र नवरात्र के पहले दिन राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 9 दिवसीय श्री राम जन्मोत्सव की शुरुआत की है। आज पहले दिन 21 किलोमीटर की साईकिलिंग और मैराथन दौड़ रन फॉर राम,राम के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में आए प्रतिभागियों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र और गोपाल ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्री राम फ्लैग लहरा कर किया।9 दिवसीय श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम में सात दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ओलंपिक खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े गोपाल का कहना है भगवान श्री राम के जन्मोत्सव से जोड़ने के लिए दो दिवसीय राम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें देश के कोने-कोने से आए प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं जिनको ट्रस्ट की तरफ से रुकने खाने की और तमाम सुविधाएं प्रदान की जा रही है।यही नहीं विनय प्रतिभागियों को प्रोत्साहन के रूप में राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वही प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बुजुर्ग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, बुजुर्गों के साथ-साथ युवतियां भी मैराथन और साइकिल रेस में शामिल हुई है।

*राम नगरी के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था*

राम नगरी के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था अयोध्या में नवरात्रि का आज पहला दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मंदिरों में कर रहे हैं दर्शन पूजन। नवरात्र के पहले दिन किया जाएगा कलश स्थापना। भगवान राम की नगरी माता के जयकारों से रही है गूंज। नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों समेत राम नगरी के सभी मंदिरों में हो रही है पूजा अर्चना। नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की होती है पूजा। शुभ मुहूर्त में किया जाएगा कलश स्थापना।

*अयोध्या राम मंदिर निर्माण को देखकर राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा होने वाली है राम लला की कृपा*

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने राम मंदिर निर्माण लिया जाएजा। राम मंदिर निर्माण को देखने के लिए निर्माणाधीन भगवान राम के मंदिर के गर्भ गृह स्थल तक गए महंत नृत्य गोपाल दास। निर्माणाधीन भगवान रामलला के गर्भ गृह में टेका माथा। रामलला के अस्थाई मंदिर में उतारी भगवान राम लला की दोपहर की आरती। मंदिर निर्माण को लेकर जताई प्रसन्नता। हिंदी नव वर्ष के मौके पर राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने किया राम लला का दर्शन। राम भक्तों को दिया आशीर्वाद कहा रामलला की होने वाली है कृपा।