Monday, July 1, 2024
साहित्य जगत

करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था के द्वितीय स्थापना दिवस पर सम्मानित हुई विभूतियां

लखनऊ। करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था के द्वितीय स्थापना दिवस वार्षिकोत्सव पर यू पी प्रेस क्लब में अपराह्न ३:००से कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम सायं ६:०० बजे तक चला। मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस संस्था के तहत पांच ऐसी महिलाएं जो कि साहित्य के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं हैं उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में – वरिष्ठ साहित्यकार डॉ करुणा पाण्डेय, शारदेय प्रकाशन की प्रकाशक एवं कवयित्री निवेदिता श्री, शिक्षिका स्नेहिल पाण्डेय,लोक गायिका भक्ति शुक्ला तथा समाज सेविका (विकलांग बच्चों के लिए कार्य कर रहीं) डॉ कुसुम सिंह को पद्मश्री डॉ विद्या बिन्दु एवं संस्था की संस्थापिका और साहित्यकार आर्यावर्ती सरोज “आर्या ” द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथि जनों को दुर्गा सप्तशती (गीता प्रेस की पुस्तक) नि: शुल्क भेंट किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष नरेंद्र भूषण ( पूर्व निदेशक वित्त) मुख्य अतिथि पद्म श्री डॉ विद्या बिन्दु, अति विशिष्ट अतिथि अजय प्रसून (अध्यक्ष एवं संस्थापक अनागत) डॉ अमिता दुबे (प्रधान संपादक हिन्दी संस्थान) वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अलका प्रमोद,डॉ शोभा भावना दीक्षित (मुख्य संपादक अपरिहार्य) वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र भीष्म (हाईकोर्ट रजिस्टार) अभिनेता एवं साहित्यकार राजेश मलिक रहे।
संस्था के द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अर्चना प्रकाश के पुस्तक “चिन्टू की बुद्धिमानी” का लोकार्पण भी हुआ। संयोजन एवं संचालन पंडित बी पी पाण्डेय और ममता पंकज रहीं।
शीला वर्मा मीरा ने वाणी वंदना किया।
वरिष्ठ साहित्यकार और कवयित्री विनीता मिश्रा,कवियोगेश शुक्ल योगी, राजीव वर्मा वत्सल,कवयित्री संध्या त्रिपाठी, मनमोहन बाराकोटी, हरि प्रकाश हरि, प्रतिभा श्रीवास्तव, महेश चंद्र गुप्त ने काव्य पाठ कर श्रोताओं का मन मोह लिया। लोक गायिका भक्ति शुक्ला ने लोक गीत चैती सुना कर कार्यक्रम की शाम को शानदार बना दिया।