Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

जयन्ती पर समाजवादियों ने किया सरदार पटेल को नमन्, व्यक्तित्व पर विमर्श

बस्ती । समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को लौह पुरूष सरदार पटेल को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पटेल जी के जीवन वृत्त, योगदान पर प्रकाश डाला।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की 565 रियासतों का विलय करके अखंड भारत के निर्माण के लिए जो योगदान दिया उसके लिये उन्हें सदैव याद किया जायेगा।
पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि 1947 में भारत को आजादी तो मिली लेकिन बिखरी हुई। देश में कुल 562 रियासतें थीं। अपनी कूटनीतिक क्षमता के बल पर पटेल ने इन्हें भारत में मिला लिया। इनमें जूनागढ़ रियासत के नवाब ने 1947 में पाकिस्तान के साथ जाने का फैसला किया था। पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने पटेल जी को नमन् करते हुये कहा कि आजकल जिस उम्र में बच्चे गेजुएट हो जाते हैं उस उम्र में सरदार बल्लभ भाई पटेल ने 10वीं की परीक्षा पास की थी। उनकी शिक्षा में सबसे ज्यादा रोड़े परिवार की आर्थिक तंगी ने अटकाए। इसके बावजूद उन्होंने जिलाधिकारी की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। सरदार पटेल वकालत पढ़ने के लिए इंग्लैंड गए वह भी 36 साल की उम्र में। शुरुआत में देर से पढ़ाई शुरू करने वाले सरदार पटेल ने 36 महीने के वकालत के कोर्स को महज 30 महीने में ही पूरा कर दिया। वे देश के महान नेता थे।समाजवादी चिन्तक चन्द्रभूषण मिश्र ने कहा कि पटेल जी ने देश को आजाद कराने, नव निर्माण में अतुलीय योगदान दिया, वे सदैव याद किये जायेंगे।
पटेल जी को नमन् करने वालों में सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, समीर चौधरी, यज्ञेश पाण्डेय, अरविन्द यादव, मो. सलीम, राजेन्द्र चौधरी, मो. शकील, महेश तिवारी, राजवन्त यादव, धर्मराज यादव, राजेन्द्र यादव, राम प्रकाश चौधरी, मो. जावेद, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ युनूस आलम, भोला पाण्डेय, ज्ञानचन्द्र चौधरी, अब्दुल मोईन, अनवर हुसेन, शैलेष पाण्डेय, रमेश गौतम, प्रमोद यादव, सुमन सिंह, कुमकुम भारती, इन्द्रावती शुक्ल, जुवेदा खातून, श्याम सुन्दर यादव, प्रधान तूफानी, गोपाल चौधरी, आर.डी. निषाद, इकबाल अहमद, निसार अहमद, फूलचन्द श्रीवास्तव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, मो. साहिर, रजनीश यादव आदि शामिल रहे।