Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई तब भगवान का जन्म हुआ

लालगंज कस्बे में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में छठवे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लगाए गए गुड़ के लड्‌डूओं से भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर आचार्य प्रशांत महाराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान आचार्य अमित मिश्रा, अंकित शास्त्री, आयोजक अमृत कुमार वर्मा, गुड्डू अग्रहरी, चिरौंजी लाल कसौधन, विनोद सोनी, कृष्ण लाल अग्रहरी, आयुष सोनी अजय अग्रहरी, राकेश, सचिन, पिन्टू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।