Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

बर्षों से चक्कर काट रहे दिव्यांग को मिला आसरा आवास

हर्रैया/बस्ती। ज्वाइन मजिस्ट्रेट नंदकिशोर कलाल का एक बार फिर दिव्यांग के लिए छलकता दर्द दिखाई दिया है। बर्षों से एक छत के लिए दौड़ रहे दिव्यांग मोहम्मद गुलाम निवासी नगर पंचायत हर्रैया को मजिस्ट्रेट ने आसरा आवाज एक सप्ताह के अन्दर ही दिला दिया। दिव्यांग ने बताया कि नगर पंचायत से लेकर जिले के संबंधित अधिकारियों तक कई वर्षों से चक्कर काट रहे हैं लेकिन किसी ने एक ना सुनी। जानकारी के लिए बता दें कि नगर पंचायत ही नहीं किसी भी गांव में जांच की जाय तो कितने अपात्रो को आवास मुहैया कराया गया है? अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की पोल खुल जायेगी। आवास पाकर दिव्यांग के चेहरे पर जंग जीतने वाली मुस्कान थी। क्योंकि यह कई बर्षों के मेहनत का फल था।