Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पूर्ण होने सम्मानित किये गये किसान

बस्ती । शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पूर्ण होने पर गौरा धमौरा गांव में साऊंघाट मण्डल के अध्यक्ष धन्नजय सिंह की अध्यक्षता में नमो किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये जिला भाजपा प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी ने देश के गरीब किसानों की पीड़ा को समझा और किसान सम्मान निधि योजना के लागू हो जाने से करोड़ो किसानों की स्थितियों में बदलाव आया है। कहा कि भाजपा किसानों की सच्ची हितैषी है।
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राम चरन चौधरी ने कहा कि किसान खुशहाल हों और उन्हें उत्पाद का उचित मूल्य मिले इस दिशा में सरकार गंभीर है। प्रदेश सरकार के बजट में किसान हितों के लिये अनेक प्राविधान किये गये हैं।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि पूर्व की सरकारों में किसानों की घोर उपेक्षा हुई। केन्द्र में भाजपा की सरकार बनते हुये प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की घोषणा कर उसे जमीनी धरातल पर लागू कराया। यह योजना मध्यम और लघु सीमान्त किसानों के लिये वरदान साबित हो रही है।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 7 किसानों को सम्मानित कर उनका हौसला बढाया गया।
कार्यक्रम में सिद्धार्थ श्रीवास्तव सांऊघाट ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री नागेन्द्र बहादुर सिंह ने सम्बोधित करते हुये केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह जानकारी देते हुये भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी अजीत शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय श्रीवास्तव, नागेन्द्र शुक्ल, प्रदीप द्विवेदी, विकास मिश्र, वशिष्ठ मुनि, विवेक चौधरी, अर्जुन कुमार, इन्द्रेश कुमार, स्नेह पाण्डेय के साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और स्थानीय किसान उपस्थित रहे।