Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश का भाजयुमो अध्यक्ष शिवांशु मिश्र, महामंत्री विनय यादव के नेतृत्व में गुरूवार को टोला प्लाजा के निकट फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

सुभाष यदुवंश ने कहा कि भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचायें और यथा संभव उनका सहयोग करें। पार्टी सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर चल रही है। अन्त्योदय को साकार करना हम सबका संकल्प होना चाहिये। कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती और संवाद आवश्यक है।
स्वागत करने वालों में विद्यामणि सिंह, मनोज मौर्या, जितेन्द्र यादव, प्रदीप सिंह, ऋषभ श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, राहुल यादव, आंेकार चौधरी, हरिजीत सिंह, राना प्रदीप सिंह अभिषेक श्रीवास्तव, अमन सोनी आदि शामिल रहे।