Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

व्यक्तित्व विकास में खेल महत्वपूर्ण : प्रो सुनीता तिवारी

बस्ती, महिला पी जी कॉलेज बस्ती में पंडित शिवहर्ष उपाध्याय शैक्षिक सप्ताह के अंतर्गत वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर कर पूजन किया गया,तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा महाविद्यालय का झंडा चढ़ाया गया। महाविद्यालय की समस्त छात्राओ द्वारा नियम का पालन करते हुए खेलो को खेलने का शपथ लिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे पंजाब का भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत किया गया। गुब्बारा उड़ाकर वैधानिक रूप से खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो०सुनीता तिवारी द्वारा किया गया, प्राचार्या ने छात्राओं को महिला युवा शक्ति के रूप मे निखारने के लिए प्रेरित किया और कहा की व्यतित्व विकास में खेल की भूमिका महत्वपूर्ण है,

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर रेस, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, डिस्कस थ्रो,शतरंज शामिल रहा। 100 मीटर रेस मे प्रथम प्रीती, द्वितीय निशा और तृतीय अंशिका रही। शॉट पुट प्रतियोगिता मे प्रथम सोनिया द्वितीय संजना और तृतीय सपना रही। लॉन्ग जंप में प्रथम संजना द्वितीय विनीता और तृतीय नेहा रही।डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता मे प्रथम नेहा, द्वितीय संजना और तृतीय सपना रही। शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम प्रीति द्वितीय अर्चना तृतीय अंशिका रही।कार्यक्रम का संचालन अर्चना मिश्रा द्वारा किया गया।धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजिका डॉ संतोष यदुवंशी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ सीमा सिंह, डॉ रघुवर पांडे, डॉ स्मिता सिंह, डॉ नूतन यादव,डॉ सुधा त्रिपाठी, डॉ वीना सिंह, डॉ रुचि श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, नेहा परवीन,मंजरी सिंह,मोनी पांडेय, गिरिजा नंद राव,अरुण मणि त्रिपाठी,सूर्या उपाध्याय,पूनम यादव,आदि उपस्थित रहे।