Sunday, May 5, 2024
बस्ती मण्डल

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार महायज्ञ का हुआ आयोजन।

सिद्धार्थ नगर। जनपद मुख्यालय स्थित प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में राष्ट्रीय युवा दिवस पर महान आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद जी को सिर झुका कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया गया। जहां वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा महान आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व को सनातन संस्कृति के दीप से प्रकाशित किया
राष्ट्रनिर्माण के लिए स्वामी जी ने अपने विचारों से युवाओं को राष्ट्रवाद, अध्यात्म व कर्तव्यपरायणता के लिए प्रेरित किया
विवेकानंद जी जातिवाद व सामाजिक आडंबरों के प्रखर आलोचक व सामाजिक समरसता के पक्षधर थे। उन्होंने युवाओं में राष्ट्र चेतना जागृत करने के साथ आधुनिकता से अध्यात्म को जोड़ने के विचार दिए। उनका असीम ज्ञान व प्रेरक विचार युगों-युगों तक युवाओं के लिए प्रेरणा का एक केंद्र बने रहेंगे। उक्त अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य बंधुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।