Saturday, May 18, 2024
साहित्य जगत

महामंडलेश्वर जी की अध्यक्षता में चित्रगुप्त पीठ भूमि पूजन के संबंध में भगवान श्री चित्रगुप्त जी शोध चिंतन मंत्र लेखन अभियान द्वारा आयोजित बैठक संपन्न

भगवान श्री चित्रगुप्त जी शोध चिंतन मंत्र लेखन अभियान के द्वारा दिनांक 20 दिसंबर 2022 मंगलवार को रात्रि 8:30 बजे श्री चित्रगुप्त परिचर्चा एवं श्री चित्रगुप्त पीठ भूमि पूजन के अंतर्गत आनलाइन बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अभियान के “पथ प्रदर्शक”श्री श्री 1008 श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति, अभियान के संस्थापक कायस्थ शिरोमणि श्री चित्रगुप्त मंत्र प्रणेता आदरणीय पं. श्री किरण कुमार खरे जी दमोह, उपस्थित हुए। एवं अन्य गणमान्य जन श्री चित्रगुप्त सागर के रचयिता डॉ मुरली मनोहर श्रीवास्तव जी बालाघाट, श्री चित्रगुप्त शोधकर्ता, “राष्ट्रीय सहसंयोजक” चित्रांश रोहित श्रीवास्तव जी प्रयागराज, ज्योतिर्विद, आध्यात्मिक चिंतक, “राष्ट्रीय सहसंयोजक” (युवा प्रकोष्ठ) चित्रांश राघवेंद्र रविशराय गौड़ मंदसौर, श्री चित्रगुप्त शोधकर्ता चित्रांश अश्विन श्रीवास्तव जी (द्विज) बिहार , श्री चित्रगुप्त मंत्र लेखन अभियान प्रदेश “सहसंयोजक” उत्तर प्रदेश चित्रांश प्रोफ़ेसर प्रतीक सक्सेना जी आगरा, श्री चित्रगुप्त मंत्र लेखक चित्रांश डॉ केडी श्रीवास्तव जी कुलगढ़ी, सतना, अभियान के सतना संयोजक चित्रांश सचिन श्रीवास्तव जी सतना, “अभियान वरिष्ठ प्रभारी” चित्रांशी किरण भटनागर इंदौर, चित्रांश पंकज सक्सेना जी कोटा, श्री चित्रगुप्त मंत्र लेखक चित्रांश सुरेश श्रीवास्तव जी मुंगावली, श्री चित्रगुप्त मंत्र लेखन अभियान से जुड़े चित्रांश अरविंद श्रीवास्तव जी, चित्रांश सुधीर श्रीवास्तव जी गोंडा उत्तर प्रदेश, श्री चित्रगुप्त फाउंडेशन कि सक्रिय सदस्य एवं व्यवस्थापक शिल्पा स्वरूप जी, एवं श्री चित्रगुप्त मंत्र लेखन अभियान के “राष्ट्रीय सहसंयोजक”चित्रांश डॉ गोविंद नारायण श्रीवास्तव जी रीवा, मीडिया प्रभारी चित्रांश डॉ आदर्श श्रीवास्तव जी जबलपुर , एवं अन्य कई चित्रांश बंधु परिचर्चा में शामिल हुए तथा अपने वक्तव्य प्रेषित किए।
कार्यक्रम का संचालन “राष्ट्रीयसहसंयोजक”
चित्रांश डॉ गोविंद नारायण श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन अभियान के “राष्ट्रीय संयोजक”चित्रांश नरेंद्र श्रीवास्तव नीमच द्वारा किया गया एवं श्री चित्रगुप्त वंदना प्रस्तुत की गई।
श्री श्री 1008 श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर स्वामी जी ने अपने आशीर्वचन स्वरूप उद्बोधन में संपूर्ण राष्ट्र में मंत्र लेखन कर रहे चित्रांश बंधुओं माताओं, बहनों एवं बच्चों के द्वारा जो मंत्र लेखन किया जा रहा है, इस कार्य को सराहनीय सेवा कार्य बताया है, लाखों मंत्र भगवान श्री चित्रगुप्त जी को समर्पित किए जाने पर स्वामी जी ने सभी मंत्र साधकों को अपनी ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया और यह कार्य सिर्फ भारत ही नहीं शीघ्र ही संपूर्ण विश्व में प्रारंभ होगा।
अभियान के “संस्थापक” आदरणीय परम पूज्य चित्रांश किरण कुमार खरे जी द्वारा श्री चित्रगुप्त मंत्र लेखकों के द्वारा लेखन किए गए मंत्रों को श्री चित्रगुप्त पीठ भूमि पूजन के अवसर पर दिव्य, चमत्कारिक मंत्रों को स्थापित पीठ की नींव में रखने के लिए स्वामी जी से आग्रह किया गया, स्वामी जी ने सभी मंत्र साधकों के द्वारा लिखे गए मंत्र नींव, गर्भ ग्रह में रखे जाएंगे आपके द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
आशीर्वचन उद्बोधन में नवनिर्मित श्री चित्रगुप्त पीठ भूमि पूजन दिनांक 14 जनवरी 2023 को श्री कृष्ण धाम वृंदावन में होने जा रहा है, जिसमें राष्ट्र के समस्त चित्रांश बंधुओं को सपरिवार आने का निमंत्रण दिया। भगवान श्री चित्रगुप्त मंत्र लेखन अभियान के द्वारा इस भव्य श्री चित्रगुप्त पीठ के कार्य में पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान किया जाएगा।
अंत में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के जयकारे के साथ कार्यक्रम का समापन “राष्ट्रीय सहसंयोजक”चित्रांश डॉ गोविंद नारायण श्रीवास्तव जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
जय भगवान श्री चित्रगुप्त।(चित्रांश नरेंद्र श्रीवास्तव/सुधीर श्रीवास्तव)