Tuesday, April 30, 2024
बस्ती मण्डल

सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में स्व.चंद्रभान पाण्डेय जी की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में आज (दिनांक 17 दिसंबर 2022 को) विद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता रहे स्व. चंद्रभान पाण्डेय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वंदना सभा में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री विजय प्रताप पाठक जी, वरिष्ठ आचार्य श्री विनोद सिंह जी, श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव, श्री रणजीत सिंह, श्री दिनकर त्रिपाठी जी सहित सभी आचार्य बंधुओं, भैयाओ ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी गई। श्री विनोद सिंह जी ने कहा कि आज अपने बीच मे स्व. चंद्रभान पाण्डेय जी नही है, लेकिन उनकी बातें, यादें आज भी सभी के ह्रदय में जीवित हैं। इसमें समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।