Tuesday, May 21, 2024
बस्ती मण्डल

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से अन्देउरी में स्वास्थ्य उप केन्द निर्माण कराने की मांग

बस्ती। अखिल भारतीय पंचायत संगठन जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मिलकर रूधौली विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अन्देउरा के अन्देउरी गांव में स्वास्थ्य उप केन्द्र (ए0एन0एम0) सेन्टर बनाये जाने की मांग किया।
महेन्द्र सिंह ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को बताया कि रूधौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक द्वारा 30 मई 2022 को ग्राम पंचायत अन्देउरा के अन्देउरी गांव में स्वास्थ्य उप केन्द्र (ए0एन0एम0) सेन्टर बनाये जाने हेतु उप जिलाधिकारी से भूमि आवंटित किये जाने का अनुरोध पत्र जारी किया था। ग्राम पंचायत अन्देउरा के भूमि प्रबंधक समिति द्वारा 3 जून 22 को प्रस्ताव कर गाटा संख्या 70 अन्देउरी गांव में भूमि आवंटित कर दिया है। महेन्द्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने इस दिशा में भेंट के दौरान सकारात्मक आश्वासन दिया है। इसी कड़ी में महेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से ग्राम पंचायत अन्देउरा के 2500 से अधिक आबादी वाले क्षेत्र में 1 और आशा बहू नियुक्त किये जाने का आग्रह किया जिससे गांव में लोगों को पर्याप्त सुविधा मिल सके।