Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

थानों पर महिला हेल्पडेस्क के तत्वाधान में लोहिया कला भवन सिद्धार्थनगर में समापन सेमिनार का हुआ आयोजन

सिद्धार्थ नगर। माननीय मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन सप्ताह के अंतिम दिन मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के क्रम में व राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में व मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों पर महिला हेल्पडेस्क के तत्वाधान में लोहिया कला भवन सिद्धार्थनगर में समापन सेमिनार/सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गयी । जिसमें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन में मिशन शक्ति के तहत आपस में एक दूसरे से वार्तालाप किया गया और नारी सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे सेवाएं जैसे 1090-वीमेन पॉवर हेल्पलाईन, 181-महिला हेल्पलाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, 108-एम्बुलेंस सेवा के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । नारी शक्ति एवं नारी सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी । समाज के नारी वर्ग को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने हेतु जागरूक करते हुए बताया गया कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान एवं सेवाओ का प्रयोग कर समाज को स्वच्छ वातावरण प्रदान किया जा सकता है।