Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

डीमिटी एकेडमी ओरीजोत में दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन

बस्ती। यदि हम उचित प्रयोग करके अपने कार्यों से विज्ञान और उसके साधनों की सहायता करते हैं तो कोई कारण नहीं कि विश्व शांति की रक्षा न हो सके
उक्त विचार विश्व विज्ञान दिवस पर डीमिटी एकेडमी ओरीजोत में दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित ‘शांति और विकास के क्षेत्र में विज्ञान का योगदान” विषय पर एक सेमिनार एवं वर्कशॉप को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया ने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि हम मनुष्य हैं हमारी तरह दूसरों को भी उचित सुविधाएं पाकर जीने का अधिकार है ऐसा सोच और करके हम विश्व शांति बनाए रखने में विज्ञान की उचित और वास्तविक सहायता कर सकते हैं।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ मनोज सिंह प्रगति के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रहे विज्ञान पर चर्चा करते हुए कहा कि विज्ञान की ही ताकत है कि आज एक छोटा सा देश महाशक्ति जैसे देश से कई माह से लड़ाई लड़ रहा है।
संजय सिंह बढ़ते हुए विज्ञान को परिभाषित करते हुए कहा कि यदि कुछ क्षेत्रों में तत्काल विज्ञान के शोधों को नहीं रोका गया तो आने वाले युगों में नर नारी का महत्व शुन्य हो जाएगा।
कार्यक्रम को विज्ञान पर सबसे टॉप प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने वाले तीन बच्चों अंशिका चौधरी, माही कसौधन ,सानिया शर्मा को पुरस्कृत किया गया वहीं विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालने पर अनामिका सिंह, तस्लीम और अनुराग को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्वेता वर्मा ने किया तथा संचालन नीरज मिश्रा ने किया कार्यक्रम में श्रीमती शांति सिंह, सबा, दीपिका, खुशबू श्रीवास्तव, वर्षा जी, पूजा पांडे ,शालिनी जी, सादिया खान, जया दुबे, रुबीना, शैलजा, पूर्णिमा द्विवेदी, अमित, प्रशांत, सुशील मिश्रा, श्याम लाल शुक्ला, हैंडबॉल के प्रांतीय खिलाड़ी गणेश चौरसिया व गोपाल वर्मा सहित सैकड़ों लोग ने सहयोग किया।