Saturday, May 18, 2024
साहित्य जगत

गुरू नानक जयन्ती पर हार्दिक शुभकामनाएँ

धरती है कितनी रसवन्ती।

गुरू नानक की आज जयन्ती।

तुम अन्तस में खुशी भरो,
जनमानस की पीर हरो।
गुरू नानक ने सिखलाया है।
सभी जीव से प्रेम करो।

उर में दया भाव अपनाओ।
गुरू नानक को शीश झुकाओ।

गुरू नानक है सुख के धाम।
उनको शत् शत् करो प्रणाम।

नानक ने जीना सिखलाया।
दुनिया में प्रकाश फैलाया।

अपना जीवन सफल बनाओ,
तुम उनके पथ को अपनाओ।
*गुरू नानक की आज जयन्ती,*
*इस अवसर पर खुशी मनाओं।*

*डा0 वी0 के0 वर्मा*
आयुष चिकित्साधिकारी,

जिला चिकित्सालय-बस्ती