Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

महिला अपरराधो को लेकर थानाध्यक्ष भाग्यवती पाण्डेय ने किया जागरूक

बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री आशीष श्रीवास्तव द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों में रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती भाग्यवती पांडेय द्वारा सी0डी0ए0 एकेडमी बनकटी थाना लालगंज जनपद बस्ती में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु बने भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों सहित पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, साइबर क्राइम आदि की जानकारी देते हुए छात्राओं को जागरूक करते हुए आत्मरक्षा के लिए बालिकाओं को अनेक गुण सिखाया गया तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे –
1090 – वीमेन पावर लाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,181 महिला हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा,108 एंबुलेंस सेवा,साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930,थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454404782 के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई।