Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

दी सीएमएस में रंगोली प्रतियोगिता समपन्न

बस्ती।आज दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को द सिटी मांटेसरी स्कूल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगोली बनाओ कलर्स जाओ दीपक बनाओ एवं जलाओ प्रतियोगिता में सीनियर एवं जूनियर वर्ग के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें निर्णायक मंडल के रूप में राधा आर्या ,मंजू लता, प्रियंका श्रीवास्तव, चांदनी सिंह, मांडवी पांडे के साथ विद्यालय के प्रबंधक श्री अनूप खरे ने प्रत्येक ग्रुप द्वारा बनाई गई रंगोली कलर्स का बहुत ही सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए अपने – अपने अंक प्रदान किए स्वच्छ भारत अभियान थीम पर बनाया गया रंगोली मुख्य आकर्षण रहा बच्चों को सुरक्षित ढंग से पटाखा जलाने को प्रेरित करने के लिए विद्यालय द्वारा आतिशबाजी की गई। सीनियर ग्रुप के रंगोली में प्रथम स्थान कक्षा 12 कि अमीषा पटेल आकृति श्रुति श्रद्धा मुबाशिरा एवं कक्षा 10 के प्रियांशी सिया वैभवी वर्मा अंशिका अंशिका पटेल सिद्धि एवं अमरनाथ ने प्रथम पुरस्कार अपनाया एवं सब जूनियर ग्रुप में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रेड एवं ब्लू हाउस को प्रथम एवं ग्रीन हाउस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में ग्रीनहाउस प्रथम एवं दीप जलाओ यलो हाउस ने बाजी मारी कलश सजाओ में जूनियर ग्रुप में ग्रीन हाउस सब जूनियर में यलो हाउस एवं 9 से 12 तक के छात्रों में कक्षा 12 ने बाजी मारी इस अवसर पर विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल सालिम हाशमी,कोऑर्डिनेटर संध्या त्रिपाठी, सूरज श्रीवास्तव ,श्रीराम यादव ,सुषमा श्रीवास्तव ,विमला सिंह ,स्मितास अस्थाना शशि कला सिंह ,प्रिया गुप्ता ,जावित्री शुक्ला ,आकांक्षा चौधरी ,स्वाति श्रीवास्तव ,ज्योति पांडे ,मरियम फारुकी, दिवस सिंह, रविंद्र कुमार गौतम ,आनंद दुबे, संदीप उपाध्याय ,संजय कुमार ,धर्मेंद्र त्रिपाठी ,दीक्षा सिंह ,मुस्कान मद्धेशिया ,मोहम्मद इरफान, राज श्रीवास्तव, दानिश रजा ,तैयबा बानो एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।