Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री कल

बस्ती। जिले में 13 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगमन होगा। मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दुबौलिया थाना क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज, हेंगापुर में मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर लैंड होगा। वे जनपद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश देंगे। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने का प्रयास किया जा रहा है मिली जानकारी के मुताबिक हरैया तहसील के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट मे हैं, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस पुलिस कप्तान आशीष श्रीवास्तव व एसडीएम हरैया रोजाना स्थिति का जायजा ले रहे हैं।