Sunday, June 23, 2024
बस्ती मण्डल

वन विभाग अधिकारी वा पुलिस कि मिलीभगत से क्षेत्र में चल रहे अबैध आरा मशीने

-सरकार की मंशा पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं वन विभाग अधिकारी, दुबौलिया, बस्ती

बस्ती।जिले मे जहां एक तरफ सरकार वृक्षारोपण का बृहद अभियान चलाकर पौधों का पौधरोपण कर रही है और पर्यावरण दिवस पर सरकार के द्वारा लाखों पौधे रोपित किए जा रहे हैं।दुबौलिया थाना क्षेत्र मे धड़ल्ले से चल रही अवैध आरा मशीनें हरे वनो को खोखला कर रही हैं। जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र में अवैध आरा मशीन प्रशासन को मुंह चिढ़ाते हुई नजर आ रही है। सभी नियमों को ताख पर रखकर पूरे थाना क्षेत्र भर में दर्जनों गैर कानूनी आरा मशीनें चल रही है। इससे सरकारी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। वहीं पेड़ पौधों की अवैध रूप से कटाई की जा रही है। इससे हरे-भरे पेड़ बेरोक-टोक के काटे जा रहे हैं। वन विभाग हर साल लाखों पेड़ लगाने का दावा करता है। लेकिन काटे गए पेड़ किसी को दिख नहीं
रहा है एक तरफ सरकार पौध रोपण पर हर प्रकार से हरियाली लाने के दिशा में प्रयास कर रही है। पेड़-पौधों को लगाने के लिए सरकार हर वर्ष कोई नई योजना को लाती है। लेकिन सारी योजनाओं को इन संचालकों ने बर्बाद कर रखा है। जगह-जगह पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा के लिए किसी एक व्यक्ति को जिम्मेवारी दी जा रही है। वहीं दुबौलिया थाना क्षेत्र में दर्जनो अवैध आरा मशीन सरकार की मंशा पर पानी फेर रहा है।
और इन्हें वन विभाग की ओर से न तो इनके पास लाइसेंस प्राप्त है और न ही वे वन विभाग के कोई नियम-कानून को मानते है। विभागीय स्तर पर इस प्रकार के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में अबतक कोई ठोस करवाई नहीं की गई,जिससे
लोगों का हौसला बुलंद है। दुबौलिया मे दर्जनों आरा मशीन धड़ल्ले से चल रहे है। जानकारी मे दुबौलिया के बिशेषरगंज बाजार, रमवापुर बाजार, दुबौलिया बाजार ,बेमहरी, नयकापार ,ललहवा, वा पन्डूलघाट, जैसे स्थानो पर अबैध आरा मशीन स्थापित है। इस प्रकार की अवैध आरा मशीनें संचालित है। इस प्रकार के अवैध मशीनों के संचालन की जानकारी वन विभाग को है। इससे जुड़े अधिकारियों व कर्मियों की मिली भगत से यह धंधा चल रहा है।
इस संबंध में जिला प्रशासन वा वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गयी तो उक्त अधिकारियों ने बताया कि जहाँ जानकारी मिलती है वहां पर कारवाई की जाती है। अगर दुबौलिया मे अवैध मशीनें चल रही तो उसकी जांच कराया जाएगा और कठोर कार्यवाही किया जाएगा।