Wednesday, June 26, 2024
साहित्य जगत

डॉ०अर्चना श्रेया जी को मिला -“डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सेवा सम्मान 2022”

मोहरनिया जनपद सीतापुर, उत्तरप्रदेश में स्थापित साहित्यिक, सामाजिक , सांस्कृतिक उत्थान हेतु समर्पित संस्था – “काव्य कला सेवा संस्थान” के अध्यक्ष महोदय श्री अवनीश त्रिवेदी ‘अभय’ ,संरक्षक सुखमिला अग्रवाल जी व संयुक्त टीम के द्वारा सुप्रसिद्ध कवयित्री व अंतर्राष्ट्रीय श्रेया क्लब के संस्थापिका डॉक्टर अर्चना श्रेया जी को उत्कृष्ट समाज सेवा क्षेत्र में अपने कर्तव्य के प्रति , ईमानदारी, लगन, प्रतिष्ठा व कर्तव्य निष्ठा से अपनी भूमिका निभाने हेतु” डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सेवा सम्मान -2022″से सम्मानित किए।
इस अवसर पर संस्था द्वारा सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रेया जी को निरंतर सामाजिक जागरुकता और मानवता के प्रति ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा दिखाते हुए आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।
अंतर्राष्ट्रीय श्रेया क्लब संस्था से जुड़े अन्य प्रसिद्ध साहित्यकारों ने भी श्रेया जी की इन असीम उपलब्धि पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। जाने माने साहित्यकारों में अशोक कुमार जाखड़ जी, प्रियंका भूतड़ा जी, क्षमा पांडे जी, सुधीर कुमार श्रीवास्तव जी, राजेंद्र कुमार मंडल जी ने सोशल मीडिया माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की।