Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

देश ने समाजवाद का पुरोधा खो दिया- दयाराम चौधरी

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि देश ने एक संघर्षशील नेता खो दिया। कहा कि अपनोें में नेताजी के नाम से प्रिय मुलायम सिंह ने कठिन परिवेश में राजनीति शुरू किया और शून्य से शिखर तक पहुंचे। आम जनता और कार्यकर्ताओं के हितों के लिये वे सदैव प्रस्तुत रहते थे। मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में उन्होने देश, प्रदेश को नई दिशा दिया।
दयाराम चौधरी ने कहा कि जय प्रकाश नारायण, डा. राम मनोहर लोहिया से उन्होने समाजवाद का जो पाठ पढा उसे आखिरी क्षणों तक निभाया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। राजनीति के विपरीत परिस्थितियों में वे कभी विचलित नहीं हुये। देश ने समाजवाद का पुरोधा खो दिया। मुलायम सिंह ने पहलवानी के साथ-साथ सियासत के बुनियादी गुर को सदैव जनहित में प्रयोग किया।