Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

मां दुर्गा की प्रतिमाओ से पूरा शहर हुआ भक्तिमय, उमड़े श्रद्धालुओं ने लगाए मां के जयकारे

बस्ती। दुर्गा पूजा की धूम से पूरा शहर जगमगा रहा है, हर तरफ माँ दुर्गा के भजन बज रहे हैं, श्रद्धालु आस्था भाव मे विभोर होकर माता के जयकारे के साथ दुर्गा पंडालों में स्थापित मूर्तियों का दर्शन, पूजन कर रहे हैं, पंडालों में डांडिया और गरबा नृत्य का आयोजन चल रहा है,

पुरानी बस्ती में बने वैष्णो देवी गुफा में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है, शुक्रवार देर रात यहां डांडिया नाईट का आयोजन किया गया। बच्चे हों, जवान हों या बुजुर्ग महिलाएं सभी डांडिया नाईट में झूमते नज़र आये।
बताते चलें कि हर वर्ष सुर्तीहट्टा गुफा कमेटी द्वारा यहां गुफा बनाया जाता है, हर वर्ष कुछ नए थीम और नए डिजाइन के साथ गुफा के निर्माण होता है, इस वर्ष भी गुफा में प्रवेश करते ही वैष्णो देवी दर्शन की यादें ताज़ी हो जाती हैं, अंदर घुसते ही पहाड़ों और झरनों का नज़ारा देखने को मिलता है और उसी से होते हुए गुफा में देवी दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन मिलता है।