Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

भगत सिंह का नाम ही शरीर में स्फूर्ति ला देता है-राम यज्ञ निषाद

बस्तीः। शहीदे आजम भगत सिंह हर हिन्दुस्तानी के दिलों में बसते हैं। वे अपने चाचा के विचारों से प्रभावित थे और बचपन से ही अग्रेजों से नफरत करते थे। वैचारिक मतभेदों ने उन्हे गांधीजी से दूर कर दिया था। देश उनके अदम्य साहस को हमेशा याद रखेगा। यह बातें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद ने कही। वे पुण्यतिथि अवसर पर रोडवेज स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पार्टी के लेगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा भगत सिंह का नाम ही शरीर में स्फूर्ति ला देता है। इस अवसर पर पूर्व में लोकसभा चुनाव लड़े चुके व्यापारी नेता आनंद राजपाल, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, इंटक नेता रमेश सिंह, डा. एमएन तिवारी, सत्य प्रकाश चौधरी, फिरदौस अहमद, चंदन तिवारी, कन्हैया चौधरी, शेषनाथ चौधरी, अजय गुप्ता, देवेन्द्र सिंह, प्रविन्द्र चौधरी, सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।