Tuesday, July 2, 2024
साहित्य जगत

रंजना पवन बिनानी को द प्राइड ऑफ माहेश्वरी -माहेश्वरी समाज सेवा रत्न सम्मान

गोलाघाट। अंतरराष्ट्रीय महेश्वरी कपल क्लब भारत की *असम गोलाघाट शाखा की अध्यक्षा श्रीमती रंजना पवन बिनानी जी को* ” द प्राईड ऑफ माहेश्वरी – माहेश्वरी समाज सेवा रत्न सम्मान ” हेतु राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा पूरे देश में 116 जिलों में तथा विश्व के अन्य 6 देशों में अपना स्वयं का तन मन धन लगाकर परमार्थ हित हेतु कार्य किये जा रहें हैं जो अनुकरणीय हैं तथा ऐसे लोगों का सम्मान किया जाना चाहिए! यह बात राजस्थान प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री अशोक गहलोत एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व राष्ट्रीय सभापति श्री रामपाल सोनी ने अपने शुभकामना संदेश में तथा अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ सुमन सुरेश सोनी ने क्लब द्वारा 64 जिलों के प्रबुद्ध माहेश्वरी कपल्स को – ” द प्राईड ऑफ माहेश्वरी – माहेश्वरी समाज सेवा रत्न सम्मान – 2022 ” भेंट करने के लिए सूची जारी करते हुए कहीं !
अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के *जिला गोलाघाट आसाम प्रदेश हेतु *श्रीमती रंजना पवन बिनानी* का ” द प्राईड ऑफ माहेश्वरी – माहेश्वरी समाज सेवा रत्न सम्मान ” हेतु राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया है जिन्हें इसी माह में सादे समारोह में सम्मानित किया जाएगा !