Sunday, June 2, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा किसान मोर्चा ने रोपे पौध, दिया सेवा का संदेश

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष रोशन शुक्ल के संयोजन में सेवा पखवारे की कड़ी में शनिवार को राजन डिग्री कालेज पचपेडिया, हरदिया चौराहा, पाण्डेय बाजार, नरहरिया, राजाबाजार आदि स्थानों आम, बेल, सागौन, नीम आदि के 50 से अधिक पौध रोपे गये। मोर्चा पदाधिकारियों को दायित्व दिया गया कि वे पौधों की सुरक्षा करें जिससे वे वृक्ष का आकार लेकर पर्यावरण रक्षा में सहायक हों।
पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, महामंत्री रामानन्द ‘नन्हें’ प्राचार्य संजीव पाण्डेय, प्रमोद तिवारी, आशीष उर्फ कल्लू बाबा, अनिल मिश्र, रत्नेश तिवारी, स्वप्न खरे, जतिन गौड़, सच्चिदानन्द शुक्ल, राम स्वरूप यादव, मुरली तिवारी, दिनेश यादव, मनीष मिश्र, अनादिनाथ पाण्डेय, अखिलेश, अजीत श्रीवास्तव, शैलेष शर्मा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने योगदान दिया।