Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

यज्ञ से हमें सद्गुणों का संग्रह व दुर्गुणों के त्याग का संदेश प्राप्त होता है-एडवोकेट वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय

बस्ती। यज्ञ से हमें सद्गुणों का संग्रह व दुर्गुणों के त्याग का संदेश प्राप्त होता है। आपसी सहयोग, भाईचारे की भावना व उत्तम संगतिकरण की प्रेरणा भी यज्ञ से ही प्राप्त होती है। इसलिए यज्ञ हमारे विकास व आरोग्यता का मूल आधार है। यह बातें आर्य समाज द्वारा बभनगवां कालोनी में  आयोजित कोरोना मुक्ति यज्ञ के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए एडवोकेट वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कही। इस अवसर पर मुख्य यजमान डॉ आर पाण्डेय ने कहा कि यज्ञ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ सैनिटाइजर है। यह पर्यावरण के साथ साथ शरीर व मन को भी प्रदूषण मुक्त करता है। इससे पूर्व आचार्य देवव्रत आर्य व राधेश्याम आर्य ने वेदमंत्रों के साथ लोगों से आहुतियां दिलाते हुए कहा कि ईश्वर ने सृष्टि को हर प्राणियों के लिए सुखद बनाया है पर उसके उपयोग के तरीकों से व्यक्ति दुखी या सुखी होता है। यज्ञ हमें अतियोग व मिथ्यायोग से बचाकर सदुपयोग की प्रेरणा देता है। ओमप्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाज़ार बस्ती ने कहा की आगामी कार्यक्रमों में लोगों को यज्ञ के साथ साथ योग व आयुर्वेद से संक्रमण से बचने के उपाय बताए जाएंगे तथा औषधीय पौधों व विभिन्न रोगों में उनके उपयोग पर भी चर्चा होगी जिससे लोग इतने मजबूत हो जाय कि अगली लहर उनका कुछ ना बिगाड़ सके। इस अवसर पर  मुख्य रूप से योग शिक्षिका शोभा पाण्डेय, रजनीश कुमार, अश्वनी कुमार, गीता पाण्डेय, राघवेंद्र पाण्डेय, किरण अग्रवाल, दिनेश पाण्डेय, मनोज कुमार कश्यप, हरिश्चंद्र, कमला देवी, कुलभूषण अग्रहरी, शिवम जायसवाल, दिव्य जायसवाल, मुद्रिका जायसवाल, प्रदीप कुमार जायसवाल, सत्यम जायसवाल, प्रज्ञा जायसवाल, शिवानंद,  सुनीता, शिवाकान्त पाण्डेय सहित अनेक लोगों ने आहुतियां दीं।