Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आगमन पर स्वागत की लगी रही कतार

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह का बस्ती में स्वागत की लगी है कतार। जनपद की सीमा घघौआ में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला व हर्रैया विधायक अजय सिंह के द्वारा फूल मालाओं से किया गया। जिले के विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, महराजगंज, कप्तानगंज, गोटवा, फुटहिया, बड़ेवन, कटरा सहित दर्जनों जगह पर हुआ स्वागत। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा 2024 चुनाव से पहले जनता से संपर्क और संवाद करे। देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी जो भी काम किये है उसके आधार पर सारी सीट जीतेंगे। ला एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत बेहतर है अपराध नियुनतम स्तर पर है। जहाँ जहाँ दुःखद घटना हुई है सरकार संकल्पित है मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर संबंधित अधिकारी सक्रिय हैं। मुझे विश्वास है सरकार जो भी विधि संवत दंडात्मक कार्यवाही होगी कि जो नजीर बनेंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर किया तीखा प्रहार उन्होंने ने कहा अखिलेश यादव आराजकता की तरफ बढ़ रहे है।

इस मौके पर डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक अजय सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने किया स्वागत। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पवन कसौधन,अखिलेश चौधरी विक्की, ईं वीरेंद्र कुमार मिश्र, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, राधेश्याम कमलापुरी, संतोष सिंह, दीपेन्द्रविक्रम सिंह, रोली सिंह, तारक जायसवाल ने आदि लोगों ने किया स्वागत।