Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

ई० वीरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में महराजगंज में प्रदेश अध्यक्ष का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

कप्तानगंज/बस्ती। हाईवे पर स्थित महाराजगंज पुलिस चौकी के पास समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के प्रथम आगमन पर आल्हा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें जौनपुर से आए आल्हा सम्राट के नाम से प्रसिद्ध फौजदार सिंह आल्हा की प्रस्तुति की क्षेत्र से आए हुए बड़ी हजारों की संख्या में लोगों ने आल्हा गायन का लुफ्त उठाया पूर्ण रूप से राज्य की वेशभूषा में आल्हा सम्राट फौजदार सिंह वीर रस में आल्हा की प्रस्तुति की क्षेत्र के बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अर्से बाद इस तरह के कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।

आज इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में महाराजगंज कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध आल्हा सम्राट फौजदार सिंह का आल्हा प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया था।