Wednesday, May 8, 2024
बस्ती मण्डल

राष्ट्रीयता के विकास में हिन्दी भाषा महत्वपूर्ण :प्रो सुनीता तिवारी

बस्ती, राष्ट्रीय हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर आज महिला पी जी कॉलेज बस्ती के हिंदी विभाग के तत्वावधान में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रों सुनीता तिवारी के कर कमलों द्वारा हुआ।
अपने संबोधन मे प्राचार्या ने कहा कि भारत के साथ ही साथ विश्व के कई देशों में हिंदी भाषा का प्रयोग होता है,राष्ट्रीयता के विकास में हिंदी भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका है
कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंका सिंह के द्वारा किया गया।
निबन्ध प्रतियोगिता में हिंदी की समस्त छात्राएं शामिल थीं।निबन्ध का शीर्षक था-‘निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति को मूल।’प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-सुहानी शुक्ला , द्वितीय स्थान क्षमा सिंह, का और तृतीय स्थान स्तुति ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ०सीमा सिंह, डॉ रघुवर पांडेय, डॉ नूतन यादव, डॉ सुधा त्रिपाठी, डॉ वीना सिंह,डॉ०सुहासिनी सिंह,डॉ० रुचि श्रीवास्तव,मंजरी सिंह,डॉ सन्तोष यदुवंशी, नेहा परवीन सहित छात्राएं शामिल रही,