Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

समाज मे ऐसा माहौल बनाया जाए कि महिला हेल्प डेस्क की जरूरत ही न पड़े-डॉ डी के गुप्ता

बस्ती। इनरव्हील क्लब बस्ती की अध्यक्षा डॉ.निधि गुप्ता मुख्य अतिथि व रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन अध्यक्ष डॉ.डी.के.गुप्ता विशिष्ट अतिथि द्वारा महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया।
डॉ. निधि गुप्ता ने कहा गया कि नारी शक्ति स्वरूपा है, इस संकल्पना से ऊपर उठकर उन्हें अपने स्वरूप को व्यवहार में प्रदर्शित करने की आवश्यकता है।
डा.डी.के. गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा समाज में ऐसा माहौल बनाया जाए जिससे महिला हेल्प डेस्क की आवश्यकता न हो पवित्र नवरात्रि में आज जब समूचा देश मां दुर्गे से प्रार्थना कर रहा है और शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा अपने भक्तों की हेल्प कर रही हैं।
इस अवसर पर समाज मे विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक महिला हर पुलिस वाले को अपना भाई समझे ऐसा माहौल बनाने की उनकी प्रतिबद्धता है। रोटरी क्लब,इनरव्हील क्लब और स्काउट गाइड द्वारा जनपद में सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़कर कार्य किया जाना सराहनीय है।
रो.डा.अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को देखकर दावे से कह सकता हूँ कि समस्त साथियों में आज अवश्य मन के दुर्गुणों को परास्त होंगे और मन में देवत्व का शंखनाद होगा।
एसएचओ पंकज गुप्ता को रोटेरियन,जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह ने स्काउट गाइड स्कार्फ पहना कर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि जनपद में प्रशासन के हर अभियान में स्काउट गाइड की टीम हरकदम साथ है। कार्यक्रम के संयोजक रो.मनोज अग्रवाल तथा रो.आनंद गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में रो.महेंद्र सिंह, रो.आशीष श्रीवास्तव,रो. विवेक वर्मा,रो.अरुण कुमार,एसआई अरविंद कुमार,जय प्रकाश चौबे,जय प्रकाश पाण्डेय,रिजवान, जनार्दन यादव कांस्टेबल संजय सिंह,अभिषेक महिला कांस्टेबल सुमन ज्योति,नीलम,पूजा,संजय वर्मा,जगन्नाथ यादव आदि का योगदान रहा।