Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

अगर किसी व्यक्ति के जीवन में उसके संतान से जुड़ी बाधाएं आती हैं और उनकी संतान एक भी बात नहीं सुनती या फिर उसके साथ कुछ बुरा होता है या फिर मंगल कार्य रुक जाते हैं, शादी में बार-बार रुकावटें आ रही हैं। शादी की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है। वैवाहिक जीवन में भी कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। समझ जाइए कि ये सब पितृ दोष के लक्षण हैं।

मेष
आज अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। आंखों का ख्याल रखें। अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन आ सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

वृष
आज विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी।

मिथुन
आज नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी।

कर्क
आज कीमती वस्तुएं संभालकर रखें । वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।

सिंह

आज दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

कन्या
आज बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। धैर्य रखें। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी।

तुला
आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक

आज बड़ों की सलाह मानें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। मानसिक बेचैनी रहेगी।

धनु

आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।

मकर
आज कोई बड़ी समस्या आ सकती है। धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

कुंभ
आज कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमाद न करें। चोट व रोग से परेशानी संभव है। आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा।

मीन
आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधन प्राप्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

◆आज का पंचाग◆

दिनांक 10.9.2022
तिथि पूर्णिमा
नक्षत्र शतभिष
करण बब
पक्ष शुक्ल
योग धृति
वार शनिवार

सूर्य-चंद्र संबंधी गणनाएं

सूर्योदय 06:12:24
चंद्रोदय18:51:05
चंद्र राशि कुंभ
सूर्य राशि सिंह
सूर्यास्त 18:34:35
चंद्रास्त06:39:53
ऋतु शरद

हिंदू मास- एवं-वर्ष

शक सवत्सर १९४४
विक्रम संवत २०७९
हिजरी सन् १४४३
सूर्य दक्षिणायण
दिशा शूल पूर्व

शुभ-अशुभ समय

राहुकाल 09:18 – 10:51
गुलिक काल 06:13 – 07:46
अभिजीत11:59 – 12:48
यम गंट 13:56 – 15:29
अमृतकाल 12:33 से 02:03

दिन का चौघड़िया
काल 06:13 – 07:46 अशुभ
शुभ 07:46 – 09:18 शुभ
रोग 09:18 – 10:51 अशुभ
उद्वेग 10:51 – 12:24 अशुभ
चर 12:24 – 13:56 शुभ
लाभ 13:56 – 15:29 शुभ
अमृत 15:29 – 17:02 शुभ
काल 17:02 – 18:35 अशुभ
चोघडिया, रात
लाभ 18:35 – 20:02 शुभ
उद्वेग 20:02 – 21:29 अशुभ
शुभ 21:29 – 22:57 शुभ
अमृत 22:57 – 00:24 शुभ
चर 00:24 – 01:51 शुभ
रोग 01:51 – 03:19 अशुभ
काल 03:19 – 04:46अशुभ
लाभ 04:46 – 06:13 शुभ

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net