Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

निशुल्क दो दिवसीय योग प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य कार्यशाला का शुभारंभ

बस्ती।इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर कमेटी के तत्वाधान में मंडल स्तर की तृतीय मीटिंग का आयोजन बस्ती मंडल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना से की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर सिंह भदौरिया सचिव इंडियन योगा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और पीयूष कांत मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य इंडियन योगा एसोसिएशन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. नवीन सिंह कार्यकारिणी सदस्य द्वारा मुख्य अतिथि और बाकी उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिव अमर सिंह भदोरिया ने इंडियन योग एसोसिएशन के कार्यकलापों और एजेंडा पर आकर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि, ‘मंडल में 2 दिन तक नि:शुल्क योग प्रशिक्षण योग और स्वास्थ्य पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा और साथ ही साथ उन्होंने बैठक की कार्य संस्कृति और प्रशिक्षण सत्र के बारे में भी बताया और सदस्यता अभियान को भी जोर-शोर से शुरू करने का आह्वान किया।’ उन्होंने इंडियन योगा एसोसिएशन के बारे में भी जानकारी दी और साथ ही साथ उन्होंने कार्यशाला के विषय के बारे में भी बताया।

कार्यकारिणी सदस्य श्री पीयूष कांत मिश्रा जी ने भी अन्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला है जिसमें उन्होंने बैठक के बारे में और सदस्यता अभियान को कैसे और भी आगे बढ़ाया जाए इसके बारे में जानकारी दी और सभी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए आह्वान किया।
डॉ. नवीन सिंह ने कार्यशाला के विषय ” योग कला और स्वस्थ मानव जीवन ” पर प्रकाश डालाऔर साथ ही साथ मुख्य अतिथि की अनुमति से एसोसिएशन के हित में अन्य मुद्दों पर भी विचार किया गया ।कार्यक्रम में सचिव अमर सिंह भदौरिया और कार्यकारिणी सदस्य पीयूष कांत मिश्रा के अलावा जिले के बहुत ही कर्मठ और समर्पित डॉक्टर श्री नवीन सिंह , डॉ. शकूर आलम , पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी श्री सुभाष चंद्र आर्य और महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी श्रीमती संगीता यादव ने भी अपने विचारों को सबके सामने रखा कार्यक्रम में उपस्थित पतंजलि योग समिति और अन्य संगठनों के उपस्थित सदस्यों ने भी अपने विचार रखे और इंडियन योगा एसोसिएशन से जुड़ने के लिए अपनी सहमति जताई और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ने और लोगों को योग के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन डॉ शचि श्रीवास्तव द्वारा शांति पाठ से हुआ। कार्यक्रम के दौरान सौरभ तुलस्यान, डॉ. शची श्रीवास्तव, राम मोहन पाल, अश्विनी सैनी, मोहम्मद शकील सिद्दीकी, हरीश कुमार, डॉ. अनन्न्या श्रीवास्तव, शन्नो दुबे, प्रियंका पटेल, सरोज त्रिपाठी, कामना पांडे, सुभाष चंद्र सोनी, नीलम, जितेंद्र शुक्ला, हर्ष साहनी, श्वेता, प्रशांत, आशीष, हरिनारायण, लता, अजय आदित्य नारायण गिरी, नवल किशोर जी आदि उपस्थित रहे।