Sunday, April 21, 2024
उत्तर प्रदेश

मृत्यु भोज को बंद करने का किया आव्हान

आगरा | फतेहाबाद के गांव पिन्नापुरा व ईधौन में राष्ट्रीय निषाद एकता संगठन के सदस्यों ने पहुंचकर गांव में स्व० मिठ्ठू लाल जी एवं सतीश जी की माता स्व मोहरश्री जी के स्वर्गवास हो जाने पर संगठन के सदस्य ने पहुंचकर मृत्यु भोज को बंद करने की पहल की उपस्थित सभी लोगों ने हाथ उठाकर आव्हान किया कि मृत्यु भोज जैसी कुरूति को नही करेंगे | संगठन के अध्यक्ष विकाश वर्मा निषाद जी ने जागरूक किया कि ये मृत्यु भोज एक ऐसी कुरुति हैं |
जिसमें ये मृत्यु की घटना एक आस्मिक घटना है | इसमें मृत्यु भोज करने पर परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती हैं | अगर इस धन से परिवार के किसी बच्चें की शिक्षा पर काम किया जाए तो वो अवश्य सफल होंगे | मझवार ने बताया कि ये प्रयास हमारा गिलेहरी प्रयास है हम सब मिलकर फतेहाबाद में राष्ट्रीय निषाद एकता संगठन के नेतृत्व में मृत्यु भोज जैसी कुरूति एवम पाखंड बाद को पूर्ण रूप से बंद करने का काम करेंगे |
स्व० मिठुलाल एवम स्व० मोहर श्री देवी के परिवार वालों ने आव्हान किया कि हम मृत्यु भोज जैसी कुरूति को नही करेंगे | उपस्थिति शोक संवेदना में लोगों में भी संदेश गया कि संगठन ने मृत्यु भोज बंद कराने का जिम्मा ले लिया है |
शोक संवेदना में उपस्थिति लोगों में विकाश वर्मा निषाद, अवधेश कुमार निषाद मझवार देवेन्द्र वर्मा “सर्राफ”, लाल बहादुर, महेश निषाद, कृष्ण कुमार निषाद, आदित्य गोरख, आशुतोष निषाद, संतोष शास्त्री ,रामकेश वर्मा आदि लोग रहे |

अवधेश कुमार निषाद मझवार
ग्राम पूठ पुरा पोस्ट उझावली
फतेहाबाद आगरा उ. प्र
मो० 8057338804