Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

मिशन शक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाना होगा -मुख्यमंत्री

बस्ती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान को जन आन्दोलन बनाना होंगा। इस अभियान से सभी को जोड़ना होंगा ताकि यह केवल सरकारी कार्यक्रम बन कर न रह जाय। मुख्यमंत्री लखनऊ में वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क का उद््घाटन करने के बाद सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होने गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, लखनऊ, गोरखपुर में महिला प्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों से वार्ता भी किया।
उन्होने कहा कि महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के लिए रात-दिन 24 घण्टे महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाय। अच्छे प्रकार से उनकी ट्रेनिंग करायी जाय। विभिन्न विभागों में महिलाओं के उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी महिला हेल्प डेस्क में उपलब्ध रहे ताकि किसी पीड़ित महिला के आने पर उसके योग्यतानुसार योजना का लाभ दिलाया जा सकें। महिला हेल्प डेस्क में सम्वेदशील महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाय जो पीड़ित महिला के समस्याओं को सुनकर उनका निदान कर सके।
उन्होने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्प लाइन नम्बर-1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा 108 एम्बुलेन्स सेवा आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय। प्रत्येक स्कूल, कालेज में जहाॅ लड़किया पढती है इन नम्बरों को प्रदर्शित किया जाय ताकि किसी प्रकार की घटना होने पर वे इसकी मदद ले सकें। उन्होने कहा कि नारी शक्ति अभियान प्रत्येक माह संचालित करते हुए वासन्तिक नवरात्र के अवसर पर समाप्त किया जायेंगा।
बस्ती में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कोतवाली में किया गया जहाॅ नगर पालिका परिषद बस्ती अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि कोतवाली महिला हेल्प डेस्क में महिला आरक्षी नीलम तथा आराधना तिवारी की ड्यिूटी लगायी गयी है। यहाॅ पर कम्प्यूटर, प्रिन्टर, रजिस्टर आदि उपलब्ध कराया गया है। पीड़ित महिला के आने पर उसकी शिकायत रजिस्टर में दर्ज की जायेंगी तथा उसे प्राप्ति रसीद भी दी जायेंगी।
मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने कहा कि नारी उत्थान के बिना समाज का उत्थान सम्भव नही है। उन्होने कहा कि नारी सुरक्षा सम्मान के लिए लोगों को व्यापक जनजागरूकता से जोड़ना होंगा। इसके लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने होंगे, जिससे समाज जुड़कर उत्तरोत्तर प्रगति करें। आईजी अनिल कुमार राय ने कहा कि आज से सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क काम करना शुरू कर दिया है जहाॅ पर केवल महिला पुलिस अधिकारी ही पीड़ित महिला की समस्या को सुनेंगी। कोई भी पीड़ित महिला हेल्प डेस्क में जाकर अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकती है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह, पीडी आरपी सिंह, सीओ गिरिश सिंह, प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार, कोतवाल रामपाल यादव, महिला थानाध्यक्ष शीला यादव, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा महिलाए उपस्थित रही।