Wednesday, April 30, 2025
बस्ती मण्डल

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर कार्यकारिणी भंग

बस्ती। सांगठनिक शिथिलता और पदाधिकारियों की अरूचि के चलते बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने संगठन की नगर इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यहां प्रेस को जारी विज्ञप्ति में आनंद राजपाल ने बताया कि एक महीने के भीतर नई कार्यकारिणी घोषित की जायेगी। संगठन को प्राथमिकता देने वालों को ही जिम्मेदारी दी जायेगी। उन्होने कहा इधर काफी दिनों से नगर इकाई संगठन के कार्यों में रूचि नही ले रही है। एक महीने पहले नगर अध्यक्ष को पत्र लिखकर इसका कारण पूछा गया था लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नही मिला और न ही कार्य संस्कृति में बदलाव आया। आनंद राजपाल ने कहा संगठन से ऊपर कोई नही है, व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिये लगातार सक्रिय बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में जिम्मेदारी उन्ही को दी जायेगी जो अनुशासन की परिधि में रहकर संगठन कार्य को महत्व देंगे।