Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटी के प्रागंण मे खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न

बनकटी/बस्ती।विकासखंड बनकटी मे शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटी के प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव पर युवा कल्याण एव प्रदेशिक विकास दल बनकटी द्वारा खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें ग्रामीणों के विभिन्न गांव से आये तमाम युवा प्रतियोगिता में भाग लिए। जिसमें बालक वर्ग मे सौ मीटर दौड़ मे शुभम् प्रथम सजनाखोर ,अभिषेक द्वितीय बाघापार,वालीबाल मे मोहम्मद सफी प्रथम बनकटी,ईसरार द्वितीय पंखोबारी,लम्बी कूद मे सतीश प्रथम डाड़वा लगुनही,अभिषेक द्वितीय बाघापार, महिला वर्ग में सौ मीटर दौड़ में प्रिया प्रथम कड़सरी, आशिया द्वितीय मदरा, कबड्डी में प्रिया प्रथमदेवमी,रंजना द्वितीय कस्तूरबा बनकटी, वालीबाल में प्रिया प्रथम देवमी, रंजना द्वितीय कस्तूरबा बनकटी, वालीबाल में प्रिया प्रथम देवमी, रंजना द्वितीय कस्तूरबा बनकटी आदि कार्यक्रम हुआ।

इस कार्य क्रम मे वालीवाल, कबड्डी,एथलेटिक्स का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर रघुनाथ सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि,बीडीओ धनेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि थरौली सुनील पाण्डेय, इकबाल अहमद देवमी, परवेजआलम,रामनरायन,मखन्दर,मनिराम मौर्य,रामभवन आदि लोग उपस्थित रहे।