Saturday, July 6, 2024
बस्ती मण्डल

प्राथमिक विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

बस्ती।बुधवार को आदर्श प्राथमिक विद्यालय सकरदहा में रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ग्राम प्रधान श्री त्रंबकेश्वर नाथ शुक्ल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और रक्षाबंधन पर्व के महत्व के बारे में बच्चों को बताया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। राखी बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एंजेल शुक्ला द्वितीय स्थान पर कोमल शुक्ला व तृतीय स्थान पर आराध्या शुक्ला व प्रज्ञा को मुख्य अतिथिद्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के सहायक अध्यापक राजेश कुमार तथा शिक्षामित्र अनीता सिंह द्वारा रक्षाबंधन पर्व के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बच्चों को बताया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक डॉ योगेश कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर कामिनी, कान्ति , गुड़िया, पिंकी शुक्ला, साक्षी, मीनाक्षी, अंश सहित बच्चों के सम्मानित अभिभावकगण आदि उपस्थित रहे।