Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

तिरंगा हमारे देश की आन बान शान -महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर समाजवादी पार्टी के निर्वतमान अध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में बुधवार से घर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर घर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करते हुये महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है। भारत माता के वीर सपूतों ने देश की आजादी में बड़ी संख्या में अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा की थी। उन्होने कहा, महात्मा गाँधी, सरदार पटेल, अम्बेडकर सहित सैकड़ों महापुरुषों ने भारत की आजादी की लड़ाई लड़कर हमें आजादी दिलाई थी। बताया कि समाजवादी पार्टी 15 अगस्त तक लगातार सभी विधानसभाओं में घर घर तिरंगा अभियान चलाकर नेताओं, कार्यकर्ताओं व जनता के घर पर तिरंगा फहराएगी।
घर-घर तिरंगा अभियान में सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव के साथ शैलेन्द्र दूबे, मुकेश भारती, रजनीश यादव, विकास, योगेन्द्र यादव, श्याम नरायन ‘ कक्कू शुक्ल’, पवन मोदनवाल ‘कल्लू’, प्रिस भारती, अरविन्द सोनकर, मनोज कुमार राना, जर्नादन, डब्लू, राजमन के साथ ही पार्टी के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।