Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न मुस्तैद रही लालगंज की पुलिस

बनकटी/बस्ती। मुहर्रम के पवित्र महीने से इस्लामिक साल की शुरुआत होती है।अगस्त माह शाम चांद के बाद मुहर्रम माह की शुरूआत होता हैं। इस महीने को शोक का महीना माना जाता है।इस महीने में ही इराक के कर्बला मैदान में यजीद के सैनिक और पैंगम्बर मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन के बीच लड़ाई हुई थी। महीने के दसवें दिन इमाम हुसैन समेत उनके 72 साथी शहीद हो गए थे।हर साल मु​हर्रम के महीने के 10वें दिन रोज-ए-आशूरा होता है।मुहर्रम के साथ ही इमाम हुसैन ने इंसानियत का पैगाम को लोगों तक पहुँचाया था।लोग इस पवित्र माह में पहले 10 दिनों के रोजे रखते हैं।जो लोग पूरे 10 दिनों के रोजे नहीं रख पाते हैं।वो 9वें और 10वें दिन रोजे रखते हैं।आशूरा के दस दिन तक इमाम हुसैन के शोक में मनाए जाते है।और इसी समय पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लाहों अलैह वसल्लम ने पवित्र स्थान मक्का से पवित्र नगर मदीना में हिजरत किये थे। इस पवित्र त्योहार मोहर्रम में ताजिया लोग अपने गाँव से निकालकर ढोल,ताशों के साथ बनकटी से होते हुए बर्रोहिया (कर्बला) तक ले जाते है।ताजिए को कर्बला तक ले जाने वाले क्षेत्र के कई गाँव बनकटी,शंकरपुर,बैजीपुर, बराहुँआ, नेवारी,खोरिया, अहिरौली,जय विजय,पंखोवारी, बर्रोहिया, गौरा, लालगंज आदि शामिल हैं। इस अवसर पर थाना लालगंज की पुलिस फोर्स मौजूद रही।