Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

हर घर पर तिरंगा फहराने के लिये जागरूकता अभियान चलायेगा भारत उदय

बस्ती। आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने हेतु भारत उदय संस्था द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष पंकज यादव ने कहा कि हर घर पर तिरंगा फहरे इसके लिये लोगों को प्रंेरित किया जायेगा। संस्था द्वारा 500 राष्ट्र ध्वज का वितरण किया जायेगा। कहा कि आजादी का यह 75 वां स्वतंत्रता दिवस विशेष है। देश को आजाद कराने के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले रण बांकुरोें को याद करने के साथ ही लोगों को देश की उपलब्धियों से भी परिचित कराया जायेगा।
बताया कि 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराया जाय इसके लिये 2 अगस्त से गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।