Sunday, July 7, 2024
साहित्य जगत

ममता श्रवण अग्रवाल ने 12 घंटे काव्य पाठ कर बनाया रिकॉर्ड

सतना(म.प्र.):: वरिष्ठ कवयित्री/लेखिका ममता श्रवण अग्रवाल ने 26 जुलाई को12 घंटे अनवरत आनलाइन काव्य पाठ कर रिकार्ड स्थापित किया है।
नागौद की बेटी (पुत्री स्व. श्री श्याम सुंदर अग्रवाल) सतना की बहू और श्रवण अग्रवाल जी की पत्नी ममता श्रवण अग्रवाल कि अनमोल प्रतिभाओं की धनी हैं और विशिष्ट व्यक्ति की विदूषी महिला हैं। जिनके प्रतिदिन सृजित सुविचार लोगों की पसंद बने हुए हैं। जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अनेकों सम्मान प्राप्त किए हैं। अभी भी वे अंतर्राष्ट्रीय पद पर आसीन है साथ ही एक विस्तृत अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की अध्यक्षता भी करने के साथ साथ आकाशवाणी रीवा से भी नियमित जुडी हुई हैं। जहां से उनकी कहानियों का सतत प्रसारण होता रहता है।
ममता जी की पिछले वर्ष “सरल रामायण” क नाम से (सम्पूर्ण रामायण,) रामायण भी प्रकाशित हो चुकी है, जो बालकांड से लेकर संपूर्ण उत्तरकांड तक है और इसी जज्बे के साथ इन्होंने 26 जुलाई मंगलवार 20,22 को अमृत महोत्सव 75 के उपलक्ष्य में फेसबुक में 12 घंटे का प्रेरणादाई अनवरत काव्य पाठ कर इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम अंकित कर परिवार ,समाज और शहर नहीं प्रदेश का भी नाम रोशन कर दिया है । उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के साथ साथ, रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों के अलावा साहित्यिक, सामयिक संस्थाओं, प्रबुद्ध जनों, साहित्यकारों ने शुभकामनाएं और बधाइयां देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।
वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर श्रीवास्तव (गोण्डा उत्तर प्रदेश) ने ममता जी बधाइयां देते आयोजन को सफल बनाने में योगदान और शुभकामना देने वालों के आभार व्यक्त किया है।